सिर्फ 10 मिनट में बन जाएगा आपका पैन कार्ड, वह भी मुफ्त में

 एक जमाना था जब पैन कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन लगनी पड़ती थी। लेकिन अब आप घर बैठे दस मिनट में ही अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है एक बार आजमाकर तो देखिए....


आज के समय में पेन कार्ड काफी जरूरी हो गया है लेकिन लोगों के पास उतना समय नहीं होने की वजह से वह विभाग का चक्कर नहीं लगा सकते हैं। ऐसे में उनके लिए यह सबसे बेस्ट तरीका हो सकता है। घर बैठे दस मिनट के अंदर आपका पेन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

वह भी मुफ्त में। बिना किसी राशि का पेन कार्ड बन जाएगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन का सहारा लेना होगा। ऑनलाइन के माध्यम से आप इंस्टेंट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट लांच की है। इसके माध्यम से आप काफी आसानी से पैन कार्ड बनवा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन तरीके से बनाए जा रहे पैन कार्ड को instant pan card कहते हैं, जो सामान्य पैन कार्ड की तरह ही वैलिड होती है। 


ये भी पढ़ें:-Aadhaar में लगी फोटो नहीं है पसंद तो करें ये काम, बिना झंझट Photo बदलने का ये है सबसे आसान तरीका


क्या कहना होगा आपको

• सबसे पहले आपको incometax.gov.in जाना होगा।

• इसके बाद होम पेज पर our services पर जाकर see more पर क्लिक करें।

• यहां क्लिक करने से आपको instant e-pan मिलेगा। यहां जाकर आप instant pan card के लिए अप्लाई करें।

• नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको get net-e pin पर क्लिक करना होगा।

• इसके बाद आधार नंबर मांगा जाएगा। उस नंबर को डालना है। उसके बाद continue के ऑप्शन पर क्लिक करें।

• इसके बाद वेरिफिकेशन होगा। उसके बाद ओटीपी आएगा।

• ओटीपी को कंफर्म करना होगा।

• इसके बाद वेबसाइट पर आधार कार्ड से जानकारी दिखने लगेगी।

• इसके बाद ओके कर देना है।



ये भी पढ़ें:-बंद हो गया है या बदल लिया है Aadhaar में दिया हुआ मोबाइल नंबर, तो अब बिना टेंशन घर बैठे कराएं ठीक


पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या करें

• वेबसाइट के होम पेज में जाकर our service पर क्लिक करें।

• इसके बाद see more पर क्लिक करें।

• फिर instant e-pan पर क्लिक करें।

• इसके बाद आपको आधार नंबर मांगा जाएगा।

• उसके बाद आपको ओटीपी मिलेगा।

• उसके बाद इंटर करें।

• उसके बाद आपको अपना पैन कार्ड दिख जाएगा।

• इसके बाद उसे डाउनलोड कर लें। या फिर प्रिंट मार लें।