आधार कार्ड आज के समय में सभी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट है। लेकिन कई बार जल्दबाजी में या किसी गलती के चलते लोग आधार कार्ड में अपनी गलत डिटेल्स दर्ज करा देते हैं जिससे उन्हें बाद में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यदि आपके साथ भी ऐसा है और आपके आधार कार्ड में भी कुछ गलत जानकारी दर्ज हो गई है तो इसे आप समय रहते आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन सही (अपडेट) कर सकते हैं।
![]() |
| Updates for Aadhar card |
इसके लिए आपको बस इतना करना है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Uidai) के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा जहां पर कुछ आसान स्टेप्स से आप अपने डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं। ये वेबसाइट आपको आधार कार्ड पर नाम, पता, लिंग और जन्म तिथि जैसे व्यक्तिगत डिटेल्स में बदलाव करने की अनुमति देती है। तो आइये जानते हैं कि, आप आधार कार्ड में ऑनलाइन अपने डिटेल्स को कैसे अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-Aadhaar में लगी फोटो नहीं है पसंद तो करें ये काम, बिना झंझट Photo बदलने का ये है सबसे आसान तरीका
Aadhaar card को कैसे करें अपडेट:
स्टेप 1: सबसे पहले आप आधिकारिक uidai.gov.in की वेबसाइट पर जाएं और "अपडेट आधार" सेक्शन का चुनाव करें।
![]() |
| uidai.gov.in |
स्टेप 2: फिर आपको “अपने आधार में पता अपडेट करें” लिंक पर क्लिक करना होगा। एक बार जब आप उस पर क्लिक कर देते हैं, तो आपके सामने एक और पेज खुलता है जहां आप आप अपने पते को अपडेट कर सकते हैं।
स्टेप 3: अब आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार यानी कि “आधार अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको वेबसाइट द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी (क्रेडेंशियल) दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा (पेज पर दिखाया जाने वाला captcha) दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद, आपको 'ओटीपी भेजें' बटन पर क्लिक करना होगा।
![]() |
| Aadhar card |
स्टेप 4: जब आप ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पर क्लिक करेंगे तो आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक OTP प्राप्त होगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा। इसके बाद ही आप अपने जनसांख्यिकी डेटा को अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए आपको बस जनसांख्यिकी डेटा “demographics data” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नई जानकारी दर्ज करनी होगी और प्रोसीड “Proceed” बटन पर क्लिक करना होगा।
ये भी पढ़ें:-बंद हो गया है या बदल लिया है Aadhaar में दिया हुआ मोबाइल नंबर, तो अब बिना टेंशन घर बैठे कराएं ठीक
स्टेप 5: सबसे आखिरी में, आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के लिए भी कहा जाएगा जो आपके आधार कार्ड में किए जाने वाले परिवर्तनों को मान्य करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो, आपको अपने द्वारा किए जा रहे परिवर्तनों के लिए एक प्रमाण (प्रूफ) देना होगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया से आधार कार्ड डिटेल्स में क्या बदलाव कर सकते हैं:
• नाम
• जन्मतिथी
• लिंग
• पता
• भाषा



